प्रदेश

पिकअप पलटने से 21 मजदूर व बच्चे घायल

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 10 अप्रैल ;अभी तक; मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बरुड़ थाना क्षेत्र में आज मजदूरों को ले जा रहा पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट जाने के चलते 21 लोग घायल हो गये।
 पुलिस सूत्रों के अनुसार सिनखेड़ा फाटे पर असंतुलित होकर वाहन के पलट जाने के चलते 21 लोग घायल हो गये। इसमें 5 बच्चे, 10 किशोरियों और 6 महिलाएं शामिल है।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से 5 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।
उक्त मजदूर जिले के डोंगरचिचली से खरगोन क्षेत्र में मिर्च तोड़ने जा रहे थे। पिकअप वाहन में बैठे कुछ अन्य मजदूरों को भी मामूली चोट आई,।जिसके चलते वे अस्पताल नहीं गये।

Related Articles

Back to top button