प्रदेश

जैएसजी  गोल्ड संगिनी के सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ३ मई ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप गोल्ड संगिनी की ओर से 3 मई से 9 मई तक समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 3 मई को जैन श्वेताम्बर मंदिर नयापुरा रोड़ पर किया गया।
                               समर कैम्प का शुभारंभ जैन सोश्यल ग्रुप गोल्ड के संस्थापक अध्यक्ष श्री कांतिलाल रातड़िया व संगिनी की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती राखी गांधी द्वारा फीता काटकर एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। मंगलाचरण माया गांधी व निकिता कियावत ने गाया।
                                         संगिनी गोल्ड अध्यक्ष अनिता मिण्डा ने बताया कि समर कैम्प में जुम्बा, डांस, ड्राइंग, कैलीग्राफी, स्पोकन  सहित अनेक गतिविधियां 3 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों को सिखाई जा रही है। साथ ही महिलाओं के लिये साड़ी ट्रेपिंग व हेयर स्टाईल क्लास का भी आयोजन किया जाना है।
                                            कार्यक्रम में जेएसजी गोल्ड अध्यक्ष रेखा रातड़िया, कोषाध्यक्ष अरविन्द मिण्डा, विमल राजेश जैन, सी.के. जैन, अभय चौरड़िया, मनोज जैन, मनोहर जैन, अनिल अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं संगिनी सदस्या ज्योति मेहता, प्रियंका जैन, रेणुका गांधी, रूचिका जैन, रंजना जैन, संगीता खाबिया, माया गांधी, नेहा जैन, लता मिण्डा, रमिला जैन सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थी। अंत में आभार संगिनी सचिव रश्मि जैन माना। उक्त जानकारी संगिनी अध्यक्ष अनिता मिण्डा ने दी।

Related Articles

Back to top button