प्रदेश

सीईओ ने मतदाताओं के बीच मनाया जन्मदिन, केक काटकर की मतदान करने की अपील

मोहम्मद सईद
शहडोल 5 अप्रैल अभी तक। शहडोल जिले में सौ प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत अलग-अलग तरह से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत के सीईओ अशोक मरावी ने अपना जन्मदिन मतदाताओं के बीच मनाया और उन्होंने केक काटकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

कमिश्नर शहडोल बी.एस. जामोद एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल तरुण भटनागर के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत राजेश जैन के मार्गदर्शन और जयसिंहनगर जनपद पंचायत के सीईओ अशोक मरावी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव मतदान दिवस 19 अप्रैल को द्रष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत झिरिया के ग्राम पेडरा में स्थानीय आम मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए  रैली व आम सभा का आयोजन कर जनजागरण किया गया।

                             कार्यक्रम के दौरान ही जयसिंहनगर जनपद पंचायत के सीईओ अशोक मरावी ने अपना जन्मदिन गांव के मतदाताओं के बीच मनाकर उनसे शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। सीईओ श्री मरावी ने ग्रामीण मतदाताओं से कहा कि वे बिना किसी प्रलोभन व भय से अपने मताधिकार का उपयोग करें और अपने जागरूक होने का परिचय दें।
                                 उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत के पेसा ब्लॉक समन्वयक शारदा मौर्य, जनपद स्टाफ, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पेसा मोबिलाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व समाज सेवी सहित समस्त मतदाता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button