प्रदेश

*भाजपा खडावदा मंडल महिला मोर्चा द्वारा लाड़ली बहना योजना हेतु मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद सम्मेलन सम्पन्न*

महावर अग्रवाल

मंदसौर 9 मई अभीतक । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की कार्ययोजना अनुसार एंव भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के निर्देशानुसार तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 09 मई 2023 को भाजपा महिला मोर्चा खडावदा मंडल द्वारा लाडली बहना योजना अन्तर्गत मुख्यमंत्री धन्यवाद सम्मेलन दुधाखेडी माताजी परिसर बरखेडा गंगासा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एंव कन्या पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सुषमा आर्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री शांता वेद, भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश पंडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा मांदलिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंतरकुंवर रणजीतसिंह चौहान, मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिल्पा धनोतिया, मीना पंजाबी, अंजु वधवा, रविना शर्मा, मंडल प्रभारी रंजना पण्डा, मंडल महामंत्री रेखा धनोतिया, मंडल मंत्री नितु धनोतिया मंचस्थ थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मामाजी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए लाड़ली लक्ष्मी योजना लागु की जिससे प्रदेश की लाखों नन्ही मुन्नी बालिकाओं के परिवारजनों को अर्थिक रूप से सबंल मिला। अब फिर लाडली बहना योजना लाकर माता बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह सीधे उनके खाते में भेजने का प्रण लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक सच्चे भाई की भूमिका निर्वहन किया है। कोरोना के काल में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एंव मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अपील पर कई महिलाओं एंव उनके परिवाजनों की मदद की थी। आज पुनः हम सब माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देने के लिए धन्यवाद सम्मेलन का आयोजन कर रहै है। आज मंदसौर जिले खडावदा मंडल में सैकडो की संख्या मे लाडली बहनो ने उपस्थित होकर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को इस ऐतिहासिक योजना के लिए धन्यवाद दिया। ईश्वर की बनाई गई इस सृष्टि को देश की माता बहने अपने तपोबल से सहज कर सशक्त बना रही है।
आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान निरंतर मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे बनाते जा रहे है। जननी सुरक्षा योजनाए मातृ वंदन योजनाए लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब लाड़ली बहना योजना लाकर प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक बहनो को आज दिनांक पंजीकृत शिवराज सरकार द्वारा किया जा चुका है। आज मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभ पाकर छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में एंव खेल के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है।हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एंव समृद्धशाली बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहे है। ऐसे पुनीत कार्य के लिए हम सब एकत्रित होकर उनको धन्यवाद प्रेषित कर रहे है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सुषमा आर्य ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकाल कर आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की भूमिका में स्थापित किया है। इसका एकमात्र कारण यह है की आज मध्यप्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से निरंतर मजबूत और सशक्त होती जा रही है। देश में पहली बार माननीय मुख्यमंत्री जी ने राजनीति के क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए आरक्षित किया। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने कहा की आज इस  दुधाखेडी माताजी परिसर बरखेडा गंगासा में सैकडो की संख्या में मातृ शक्तियों ने उपस्थित होकर महिला मोर्चा बहनों की मेहनत को सफल बनाया है में इस सफल कार्यक्रम के लिए में महिला मोर्चा की पूरी टीम को धन्यवाद देती हुं। आज हर क्षेत्र में हमारी माताएं बहने पुरुष वर्ग को कड़ी टक्कर दे रही है। शिक्षा के क्षेत्र हो या खेल जगत नारी शक्ति निरंतर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश पंण्डा ने 11 मई को सीतामऊ में मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में होने वाले लाडली बहना सम्मेलन मैं अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए सभी मातृशक्ति से निवेदन किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत बेटी बचाओं – बेटी पढ़ाओं को लेकर क्षेत्र बालिकाओं ने एक नाट्य प्रस्तुति दी, जो आकर्षण का केन्द्र बनी। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा मंडल प्रभारी रंजना पण्डा ने किया एंव आभार मोर्चा मंडल महामंत्री किरण जोशी ने माना।

Related Articles

Back to top button