प्रदेश

पुलिस ने पकड़ी चार किलो से अधिक अवैध अफीम

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १४ मई ;अभी तक;  जिले की नाहरगढ पुलिस ने सूचना पर चार किलो 200 अवैध अफीम जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
                                        नाहरगढ थाने के टीआई श्री गिरीश जेजुलकर ने बताया कि आज देर शाम पुलिस ने संजीत मिडरा रोड पर रतलाम की और जाते हुए एक कार को रोक कर उसमें रखी 4 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम जप्त कर बालूसिंह 50निवासी ग्राम नवेली पुलिस थाना कालूखेड़ा को गिरफ्तार किया है। जप्त अवैध अफीम की कीमत कोई चार लाख रु बताई गईं है। उन्होंने बताया कि मदनलाल मालवीय नि ग्राम बाजखेड़ी व देवीलाल पाटीदार नि रणायरा से लेकर अपने गांव जा रहा था जहां ये खुद ही बेचता था और बाहर भी लेजाता था। उन्होंने बताया इस मामले में मदनलाल और देवीलाल फरार है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button