प्रदेश

बारह ट्रेने कपासन स्‍टेशन पर रुकेगी

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १८ अगस्त ;अभी तक;  दरगाह हजरत दिवान शाह के 82वें उर्स के दौरान चित्तौड़गढ़ – उदयपुर रेलखंड  के कपासन स्‍टेशन पर अतिरिक्‍त दबाव को कम करने के लिए के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों का 22 से 29 अगस्‍त, 2023 तक ठहराव दिया जा रहा है।। जिनका विवरण निम्‍नानुसार है:-
21 एवं 28 अगस्‍त, 2023 को खजुराहो से चलने वाली ट्रेन नं. 19665 खजुराहो उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन 04.52 बजे होगा।
22 एवं 29 अगस्‍त, 2023 को उदयपुर सिटी से को चलने वाली ट्रेन नं. 19666 उदयपुर सिटी खजुराहो एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन 23.30 बजे होगा।
22, 24 एवं 26 अगस्‍त, 2023 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22901 बान्‍द्रा टर्मिनस उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन 13.02 बजे होगा।
23, 25 एवं 27 अगस्‍त, 2023 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन नं. 22902 उदयपुर सिटी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन 22.44 बजे होगा।
24 अगस्‍त, 2023 को कोलकाता से चलने वाली ट्रेन नं. 12315 कोलकाता उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन 22.20 बजे होगा।
28 अगस्‍त, 2023 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन नं. 12316 उदयपुर सिटी कोलकाता एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन 01.55 बजे होगा।
26 अगस्‍त, 2023 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन नं. 20971 उदयपुर सिटी शालिमार एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन 02.18 बजे होगा।
27 अगस्‍त, 2023 को शालिमार से चलने वाली ट्रेन नं. 20972 शालिमार उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर  आगमन 03.40 बजे होगा।
28 अगस्‍त, 2023 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन नं. 19615 उदयपुर सिटी कामाख्‍या एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन 17.23 बजे होगा।
24 अगस्‍त, 2023 को कामाख्‍या से चलने वाली ट्रेन नं. 19616 कामाख्‍या उदयपुर सिटी  एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर  आगमन 22.20 बजे होगा।
21 एवं 28 अगस्‍त, 2023 जयपुर से चलने वाली ट्रेन नं. 12981 जयपुर असारवा एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन 02.00 बजे होगा।
21 एवं 28 अगस्‍त, 2023 को असारवा से चलने वाली ट्रेन न 12982 असारवा – जयपुर एक्‍सप्रेस का कपासन स्‍टेशन पर आगमन समय 01.25 बजे होगा।
उपरोक्त ठहराव दो मिनट के लिए प्रदान किए गये है।

Related Articles

Back to top button