अजमेर मंडल में ब्‍लॉक के कारण दो ट्रेने आंशिक रुप से निरस्‍त   

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  १६ मार्च ;अभी तक;  पश्चिम मध्‍य रेलवे अजमेर मंडल के उदयपुर सिटी-मावली जंक्‍शन के मध्‍य भीमल स्‍टेशन पर अतिरिक्‍त  लूप लाइन निर्माण के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल की दो ट्रेने आंशिक रुप से निरस्‍त रहेगी।
                               17 मार्च, 2024 को मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 05835 मंदसौर उदयपुर सिटी स्‍पेशल मावली तक जाएगी तथा मावली से उदयपुर सिटी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार 17 मार्च, 2024 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 05836 उदयपुर सिटी मंदसौर स्‍पेशल, मावली जंक्‍शन से चलेगी तथा उदयपुर सिटी से मावली जंक्‍शन के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।