धर्मधाम गीता भवन में फूलों, गुलाल व  रंगों से सराबोर श्री कृष्ण, राधा प्रेम पर्व फाग उत्सव मना

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १६ मार्च ;अभी तक;  धर्मधाम गीता भवन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण राधा प्रेम भक्ति एवं बुराईयों पर अच्छाई की जीत के पर्व होलिका उत्सव के तहत फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
                              गीता भवन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज के मार्गदर्शन में ज्योतिषज्ञ दीदी लाड़कुंवरजी की प्रेरणा व नेतृत्व में फाग महोत्सव पर्व श्रद्धा, भक्ति के साथ आनन्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में माता बहनों ने फूलों, गुलाल के साथ भजन, संगीत तथा नृत्य के साथ फाग महोत्सव मनाया।
                                     गीता भवन महिला सत्संग मण्डल की श्रीमती विद्या उपाध्याय, पुष्पा पाटीदार, अंजू तिवारी, पूजा बैरागी, रानू विजयवर्गीय, सरिता विजयवर्गीय, सीमा नागर, सुधा फरक्या, अनुपमा बैरागी, नैयना हड़पावत, चंदा विजयवर्गीय, रेखा बोहरा कैसर तिवारी, गंगादेवी अग्रवाल, अनु पाटीदार,  कविता, आशा फरक्या, संतोष सोनी, मनोरमा, पुष्पा, कांताबेन, सुशीला नागर, पार्वती, निर्मला देवड़ा, पुष्पा गौड़, शांतिबाई देवड़ा, संगीता हेमलता गेहलोद, इन्द्रा बट्टानिया, रश्मि फरक्या, जया सोहनकुंवर, नित्या सोनी, शांति गुप्ता, रमिला बैरागी, मुन्नी उदिया, मंजू बाई, बादाम बाई, उमा रानी, आराधना शर्मा, प्रियंका पंचारिया, श्रद्धा जोशी, अर्चना, हरदेवी, मनीषा चाष्टा, अंतिमबाला मुजावदिया, राधा शर्मा, रेखा जोशी, गायत्री पोरवाल, साधना पोरवाल, ललिता सम्पत विमला नागदा, अयोध्या बैरागी, आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर गीता भवन के उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी, सचिव पं. अशोक त्रिपाठी, पुजारी अभिषेक शर्मा, पूजा बैरागी, शंभू सेन, सुनीता शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्वल्पाहार प्रसाद के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।