अखिल भारतीय तेली महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १६ मार्च ;अभी तक;  अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तेली राधेश्याम अस्तोलिया ने प्रदेश की कार्यकारिणी का दूसरे चरण में विस्तार किया। जिसमें मंदसौर के समाजसेवी ओमेश राठौर को महासभा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया।
                        साथ जी प्रदेश अध्यक्ष श्री अस्तोलिया ने तेली प्रतिक रोजा को प्रदेश उपाध्यक्ष, तेली उमेश राठौर को जबलपुर संभाग प्रभारी, तेली महेश सोलंकी को उज्जैन संभाग प्रभारी मनोनीत किया है।।
                      ओमेश राठौर के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, रविकरण साहू व साथियों ने,ओमेश राठौर को माला पहना बूके भेटकर शानदार स्वागत किया तथा समस्त राठौर तेली समाज राजस्थान, एमपी, जबलपुर, उज्जैन नीमच,बड़वानी में खुशी की लहर एवं हर्ष का माहौल है ।