कर्तव्य सेवा वर्ष के अंतर्गत जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा अब तक 4 स्कूलों व 1 स्वास्थ्य केन्द्र में फर्नीचर वितरित

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १६ मार्च ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा “शिक्षा सेवा प्रकल्प“ “कर्तव्य“ वर्ष 2023-24 के तहत विनस अलायज प्रा.लि. (पेन टी.एम.टी.) के सौजन्य से शासकीय एकीकृत हाईस्कूल दाउदखेड़ी में 40 विद्यार्थियों के बैठने के लिये फर्नीचर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सकल जैन समाज सहसंयोजक अशोक मारु, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण राठौर, लाभार्थी परिवार के युवा उद्योगपति श्री अंकित कीमती, जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा एवं ग्रुप संरक्षक विजय सुराणा मंचासीन थे।
                             कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने कहा कि सेवा कार्यों में जैन सोश्यल ग्रुप मेन ग्रुप पीछे नहीं है। सेवा प्रकल्पों में समाजसेवियों का भी ग्रुप को वर्ष भर विशेष सहयोग मिला है जिससे सेवा गतिविधियां निरंतर जारी रही है। आपने विनस अलायज के कीमती परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों के बैठने की समस्या को कीमती परिवार द्वारा दूर करने कार्य किया जा रहा है। अभी तक 4 स्कूल व 1 स्वास्थ्य केन्द्र में फर्नीचर उपलब्ध कराया जा चुका है जो आगे भी जारी रहेगा। सेवा कार्य करने से जो खुशी मन को मिलती है वह अन्य कार्य से नहीं मिलती।
सजैस सहसंयोजक अशोक मारू ने कहा कि इंसान असफल नहीं होगा तो उसे सफलता का मजा नहीं आएगा। अपने लक्ष्य की ओर फोकस करे तो उसे सफलता निश्चित मिलेगी। आपने जैन सोश्यल ग्रुप मेन अध्यक्ष संजय जैन श्वेता व पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ग्रुप ने समाज के हर क्षेत्र में कार्य किया है। इससे अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा लेना चाहिये।
लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण राठौर ने कहा कि मैं करू कुछ हो नहीं सकता, शिक्षक करें, पालक करें कुछ हो नहीं सकता। जब तक बच्चे शिक्षा प्राप्त  नहीं करें इस देश का भविष्य उज्जवल हो नहीं सकता। जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर ने शासकीय स्कूलों में संसाधनों की कमी को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। आज के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर लेंगे तो देश का भावी भविष्य उज्ज्वल होगा।
समाजसेवी व युवा उद्योगपति अंकित कीमती ने कहा  कि देश आज उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। स्वच्छता का क्षेत्र में भी भारत ने ऐतिहासिक कदम उठाये है। तकनीकी क्षेत्र में भी भारत अग्रीम पंक्ति में खड़ा है। जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा की जा रही सेवा गतिविधियां अन्य संस्थाओं की अपेक्षा उत्कृष्ट व सराहनीय है।
ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर की एक आदर्श संस्था है। धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में गु्रप सदैव सक्रिय भूमिका निभाता है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री के के शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी एवं बताया कि  ग्रामीण एकीकृत हाईस्कूल दाऊद खेड़ी से दो छात्राएं मेरिट कम मिन्स में  स्कूल का नाम जिले में रोशन किया है जिन्हें शासन की तरफ से 50-50 हजार रू. छात्रवृत्ति दी जा रही है। जैन सोश्यल ग्रुप जैसी समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से इस स्कूल में संसाधनों की कमी नहीं आती है। इस स्कूल के बच्चे ओलम्पियाड व खेल में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।
कार्यक्रम में ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष विशाल गोदावत, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सचिव नरेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, संजय दोषी, अशोक कर्नावट, अशोक मारु नानेश नगर, दिनेश मेहता, अजीत जैन एसबीआई, अजय जैन कॉलेज वॉच आदि ग्रुप सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशीष शर्मा ने किया व अंत में आभार विद्यालय के शिक्षक मुकेश गुप्ता ने प्रकट किया।