अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बहादुर सिंह बारीवा सहित चार पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

दीपक शर्मा

पन्ना एक जुलाई ;अभी तक; अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना अनुविभाग के पद पर पदस्थ रहें बहादुर सिंह बरीबा कल अपनी सेवा अवधि पूरी करके सेवानिवृत्त हो गयें। उनके साथ ही उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक रामलखन नापित तथा साहयक उपनिरीक्षक रज्जन सिंह भी सेवानिवृत्त हुए है। उक्त चारो पुलिस अधिकारीयों को पुलिस अधीक्षक धरमराज मीना ने साल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
                                 इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। पुलिस अधीक्षक श्री मीना ने सभी सेवानिवृत्त हो रहें अधिकारीयों को दीर्घायू होने की कामना की तथा कहा कि शासकीय सेवा से अवधि पूर्ण होने पर सेवा निवृत्त होना पडता है लेकिन व्यक्ति को समाज मे हमेशा लोगो के साथ अच्छा कार्य करने के कारण हमेशा याद किया जाता है।