इनरव्हील क्लब यूथ की नवीन कार्यकारिणी का गठन नुपुर पाटनी अध्यक्ष एवं मनीला चौधरी सचिव मनोनीत

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २९ जून ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब मंदसौर यूथ की आगामी वर्ष 2023 -2024 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्लब के इंस्टॉलेशन में क्लब फाउंडर दीपा रांका उपस्थित रही।

                             क्लब अध्यक्ष अमृता मेहता एवं सचिव मनाली उकावत ने बताया कि सर्वानुमति से क्लब की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष नुपुर पाटनी, सचिव मनीला चौधरी, कोषाध्यक्ष हिमानी मेहता, आईएसओ प्राची पोरवाल, एडिटर निधी जैन, सहसचिव उमा सैनी, उपाध्यक्ष मनाली उकावत को मनोनीत किया तथा कार्यकारिणी सदस्य के  रूप में पूर्वा जैन, अर्पल जैन, वैशाली किमती व रिशु पोरवाल को बनाया गया। नवीन पदाधिकारियों को इनरव्हील क्लब मंदसौर यूथ की सदस्याओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।