मंदसौर का नाम रोशन करने वाली अदिती का सजैस महिला प्रकोष्ठ ने किया स्वागत

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २९ जून ;अभी तक;ल  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंदसौर की गौरव अदिति माहेश्वरी का गोल्ड मेडल जीतकर मंदसौर आने पर भव्य सम्मान किया।
                      सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ महामंत्री राखी नाहर ने बताया कि एशिया में मंदसौर का नाम रोशन करने वाली अदिति माहेश्वरी जिन्होंने एशिया कप(जूनियर वर्ग) हॉकी में गोल्ड मेडल जीतकर पुरे मंदसौर नगर का गौरव बढ़ाया है। उनका स्वागत सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
                        इस अवसर पर महामंत्री राखी नाहर, शिक्षा मंत्री मीना पारिख, मंत्री शिखा कियावत, सहमंत्री पदमा मेहता, निकिता दोषी सहित शांता मेहता, अनीता मेहता आदी उपस्थित थे।