उपभोक्ता लोक अदालत में 10 प्रकरणों में लगभग 63 लाख रुपये का समझौता किया गया

आनंद ताम्रकार
बालाघाट ९ दिसंबर ;अभी तक ; जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषन आयोग बालाघाट में आज 9 दिसंबर को संपन्न हुई।  उपभोक्ता लोक अदालत में 10 प्रकरणों में लगभग 63 लाख रुपये का समझौता किया गया।
                                जिला उपभोक्ता आयोग बालाघाट के अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय तथा सदस्य डॉक्टर महेश कुमार चांडक एवं श्रीमती हर्षा वियजवार ने अवगत कराया की राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत बालाघाट में भी उपभोक्ता लोक अदालत के माध्यम से उपभोक्ता एवं अनावेदकों के बीच विचाराधीन 10 प्रकरणों में 6251190 रूपयों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर किया गया।
                                    उन्होने यह भी अवगत कराया की संपन्न हुई लोक अदालत में पहली बार बालाघाट जिले में सर्वाधिक 10 प्रकरणों में निरणीत राशि का वितरण चेक के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्रदान किया गया।