कांग्रेस के भ्रष्टाचार एंव काले धन का पुतला दहन

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ९ दिसंबर ;अभी तक; सी फॉर कांग्रेस अर्थात सी फॉर करप्शन का जन्म-जन्म का साथ एक बार फिर देश के सामने उजागर हुआ है। 6 दिसबंर 2023 को आयकर विभाग ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर सहित अनेक स्थानों पर छापेमारी कर अनैतिक रूप से गरीब वर्ग का हक मारकर 300 करोड़ से भी अधिक नगद राशी को जप्त किया है। इतनी बडी राशि को नगद देखकर आयकर विभाग की टीम ने मशीनों का उपयोग कर नोटो की गिनती की और इन्है 157 बैंग में भरा जब बैग कम पड़ गये तो और नोटो को अन्य बेगों में भरकर ट्रक में डाल कर बैंक में ले जाया गया।

उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू 2009 से अभी 2023 तक लगातार कांग्रेस की और से सांसद के रूप में राज्यसभा में पंहुचे है। पूर्व में भी श्री साहू कांग्रेस में प्रदेश स्तर के महत्वपूर्ण पद पर रह चुके है। इन्हे प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेताओं के रूप में देखा जाता है। खबरे रहती है की राज्य में होने वाले किसी भी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन में इनकी तूती बोलती है। इतनी भारी मात्रा में नगद राशि उनके निवास सहित अन्य संस्थाओं से बरामद होना इस बात का प्रमाण है की इस राशि का उपयोग कांग्रेस पार्टी अपने अनैतिक कार्यों के लिये करती है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की कई योजनाएं जमीनी स्तर पर गरीब वर्ग को लाभान्वित कर रही है। वही कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ लुट खसोट के लिये सत्ता प्राप्ति का मार्ग  ढूंढती रहती है। आज कांग्रेस के इस भ्रष्टाचारी चरित्र के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कालेधन का पुतला जलाया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, राजेश नामदेव, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी निलेश जैन, प्रकोष्ठ जिला संयोजक पुलकित पटवा, विनय दुबेला, गणेश फगवार, मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान, महेन्द्र परिहार, दलपत सिंह डांगी, नपा.पार्षदगण सत्यनारायण भांभी, रमेश ग्वाला, नंदलाल गुजरिया, विक्रम भैरवा, दीपक गाजवा, अनूप माहेश्वरी, नगेन्द्र सिंह चौहान, मनोज जैन, अजीजुल्लाह खान, भाजपा मंडल महामंत्री रॉकी यादव, नितिन ब्रिजवानी, दिलीप ग्वाला, बंशी राठौर, आकाश निगम, अरूण भावसार, भेरूलाल साहू, इमरान अब्बासी, अनिल पाटीदार, कपिल देवडा, नितिन कोठारी, गौरव प्रजापत, देवेन्द्र मरच्या, संजय राठौर, संजय राठौर, प्रकाश जोशी, देवेंद्र मालवीय, आरीफ भाई, अखिलेश मलकानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।