कांग्रेस की संदेश यात्रा पहुंची मंडला

मंडला संवाददाता
मंडला २५ अप्रैल ;अभी तक;  राहुल कमलनाथ संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग पवन कुमार पटेल एवं सह प्रभारी विद्याराम वर्मा उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग संदेश यात्रा कर रहे है।
                           उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 62 सौ किमी की यात्रा की जाएगी। जिसमें 1464 किमी पदयात्रा 122 दिन में 52 जिले और 142 विधानसभा पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश को लेकर कमलनाथ अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी की 15 महीने की सरकार के जन हितैषी कामो के संदेशो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राजमणि पटेल सांसद राज्यसभा के निर्देशानुसार राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा शाम को मंडला पहुंची। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। महामंत्री पवन पटेल ने बताया कि यात्रा के दौरान हम गांवों कस्बों और शहरों में लोगों से मिलते हुए उनके दुख-दर्द को समझते हुए चल रहे हैं।ताकि उनकी समस्याओं और परेशानियों का समाधान ढूंढ सकें। हम सबको सोचना होगा कि आज आर्थिक रूप से देश में अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से आम लोग परेशान हैं। किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं। कुछ चुने हुए पूंजीपतियों को कौडिय़ों के भाव देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है।सामाजिक रूप से आज हमें धर्म जात प्रांत भाषा खान-पान इत्यादि के आधार पर बांटा जा रहा है। हर दिन हमें एक दूसरे से लड़ाने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक रूप से आज जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
ये रहे उपस्थित
                         यहां पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवारी, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन पप्पू सचान, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष जीतराज कछवाहा, जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी, आशीष आशू जैन, कोविद सिंह ठाकुर, कुलदीप कछवाहा, विवेक दुबे, इटक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र चन्द्रौल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।