कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

दीपक शर्मा

पन्ना 30 मार्च अभीतक

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का विरोध प्रदर्शन पूरे देश मे लगातार जारी है। इसी कडी में पन्ना जिले के सिमरिया तहसील मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाकर मोदी के खिलाफ नारे बाजी की गई। उक्त प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेन्द्र द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जीरा बाई पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल तिवारी, अरूण पाल सिंह बुन्देला, जनपद अध्यक्ष शाहनगर आशीष खरे, रामसेवक शर्मा, गिरधारी लोधी सहित भारी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।