किसान आंदोलन के नाम पर मंदसौर जिले में असफल रही कांग्रेस फिर फैला रही है भ्रम – श्री अटोलिया

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २५ अप्रैल ;अभी तक;  विगत विधानसभा व लोकसभा चुनाव में मंदसौर जिले की राजनीतिक क्षेत्र में गर्त में पहुंची कांग्रेस एक बार फिर जिले एंव प्रदेश के किसानों को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही है। किसान हितेषी के रूप में जाने जाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एंव वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया का नाम लेकर झूठी बयानबाजी करने वाले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को पहले अपने और अपनी पार्टी के गिरेबान में झांक लेना चाहिए था।
                                      उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की ढेड़ साल की सत्ता में रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के दोरान किसानो के कर्ज माफी के झूठे वायदो पर जितु पटवारी और कमलनाथ सरकार ने क्या किया था यह प्रदेश के साथ जिले के किसानो से छुपा नही है। अन्याय अत्याचार और लचर सरकार के रूप में चलने वाली कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद भाजपा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के रूप में शिवराजसिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार के कर्ज माफी के झूठे आश्वासन से कर्ज के दलदल में फंसे किसानो की मदद करने में कोई कसर नही छोडी थी आज प्रदेश के साथ मंदसौर जिले का किसान डीबीटी के माध्यम से 10000 रूपये की राशि सीधे खाते में प्राप्त कर रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मोटा अनाज योजना का शुभारंभ किया गया है। जिससे की देश के साथ प्रदेश और प्रदेश के साथ मंदसौर जिले का किसान भी कम लागत में मोटे अनाज का उत्पादन कर पूर्व के भांती अधिक लाभ प्राप्त करेगा। गांव की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एंव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बदली है। गांव-गांव में सड़क, नल-जल योजना के अन्तर्गत पिने के लिए स्वच्छ पानी, माता-बहनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करने वाली उज्वला योजना, आयुष्मान योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना, लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान परिवार लाभाविंत हो रहे है। प्राकृतिक आपदा में भी तत्काल मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी दिखाई देती है। लगातार फसलों के समर्थन मूल्य में भी भाजपा सरकार बढ़ोतरी करती रहती है। इसके बाद भी कांग्रेस के नेताओं द्वारा अपना अस्तित्व खो चुकी कांग्रेस की राजनीति को चमकाने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर लगाए गए झूठे आरोप कांग्रेस नेताओं की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करती है।