कु. आस्था राजकुमार भण्डारी की मासखमण की तपस्या पूर्ण

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १९ जुलाई ;अभी तक;  आचार्य श्री विजयराजजी म.सा. की कृपा व साधु श्रेष्ठ पण्डित रत्न श्री पारसमुनिजी म.सा. आदि ठाणा 4 की पावन प्रेरणा एवं सानिध्य में कु. आस्था पिता राजकुमार भण्डारी ने 31 उपवास (मासखमण) क तपस्या पूर्ण कर ली है।

                                     कु. आस्था का कल मासखमण की तपस्या के अनुमोदनार्थ संत श्री पारसमुनिजी म.सा. के पावन सानिध्य में आयोजित धर्मसभा में बहुमान किया गया। श्री साधुमार्गी शांतक्रांति संघ एवं महिला एवं युवा संघ द्वारा यह बहुमान किया गया। धर्मसभा में श्री प्रकाश रातड़िया एवं विरेन्द्र जैन सीए ने भी अपने विचार रखे। मंगलवार की  दोपहर को शास्त्री कॉलोनी स्थित नवकार भवन में कु. आस्था के तपस्या के अनुमोदनार्थ चौबीसी का आयोजन किया गया।