गणगौर पर्व पर माता के रथों के समक्ष महिलाओं ने ली मतदान करने की शपथ

आशुतोष पुरोहित
 खरगोन 11 अप्रैल ;अभी तक; –  जिला निर्वाचन अधिकारी एंवम कलेक्टर  कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में खरगोन जिले केे अधिक से अधिक मतदाता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें इसके लिए जिले में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
                           इस अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 अप्रैल को नगर पालिका द्वारा खरगोन के पटेल नगर स्थित गणगौर माता की बाड़ी के सामने श्रद्धालुओं ने माता के रथों के समक्ष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
                            इस अवसर पर महिलाओं ने संदेश दिया कि आगामी 13 मई को सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करना है और अपने पास पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।