चातुर्मास कलश निष्ठापन व पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ११ दिसंबर ;अभी तक;  चन्द्रप्रभु जिनालय नाकोड़ा नगर मंदसौर में दिगम्बर मुनि 108 श्री सुखसागरजी महाराज, मुनि 108 श्री शुद्धसागरजी महाराज, आर्यिका 105 शुद्धमति माताजी, शुल्लिका 105 संदेशमति माताजी का चातुर्मास कलश निष्ठापन व पिच्छी परिवर्तन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
                                सर्वप्रथम परम तपस्वी सम्राट 108 श्री सन्मतिसागरजी गुरूदेव का चित्र अनावरण व दीप प्रज्जवलन हुआ। मुनिद्वय का पद पक्षालन, शास्त्र भेंट व गुरू वन्दना का कार्यक्रम हुआ। मंगल गीत पर रिषिका मेहता व आंचल जैन ने नृत्य करते हुए गुरू वंदना प्रस्तुत की। माताजीद्वय को वस्त्र भेंट किये गये।
                              शांतिनाथ प्रतापगढ़ से पधारे ब्रह्मचारी श्री विनय भैया व उनके गुरूकुल के 50 बच्चों ने शानदार गुरू स्तुति का कार्यक्रम दिया। पं. श्री विजयकुमारजी गांधी ने गुरू पूजन सम्पन्न कराई।
                              चातुर्मास मुख्य कलश के लाभार्थी श्रीमती किरण मनोज इंदौर (डॉ. एस.एम. जैन की पुत्री व दामाद) थे। आचार्य कलश के लाभार्थी पवन कुमार मालाजी इंदौर, श्रीमती किरण बाला नन्दकिशोर अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा राजमल गर्ग ‘अंकित’, श्रीमती संतोष विजेन्द्र सेठी, श्री अजय बाकलीवाल, श्रीमती राजी भुआजी, श्रीमती रश्मि मुकेश सिंघई थे।
                             मुनि श्री 108 सुखसागरजी महाराज को डॉ. एस.एम.जैन व सुरेश मिण्डा ने पिच्छीका भेंट की व शांतिलाल कुलथाना वालों ने पुरानी पिच्छीका प्राप्त की। मुनि श्री 108 शुद्धसागरजी महाराज का श्री राजमल गर्ग, प्रो. अशोक अग्रवाल, अरविन्द मेहता व कोमल पंछी ने पिच्छीका भेंट की व संजय मिण्डा ने पुरानी पिच्छी का प्राप्त की। आर्यिका 105 शुद्धमति माताजी को श्रीमती नाजुक विजयकुमारजी गांधी, श्रीमती राजी भुआजी, श्रीमती ममता अरविन्द मेहता ने भेंट की। 105 श्री संदेशमति माताजी को श्रीमती कृष्णा राजमल गर्ग, श्रीमती लीलादेवी मानमल जैन, श्रीमती मंजुला अभय मादावत, श्रीमती वंदना सुशील जैन ने पिच्छी भंेट की।
                             कार्यक्रम में णमोकार साधना केन्द्र बही पार्श्वनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शांतिलाल बड़जात्या, सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्षगण प्रो. राजकुमार बाकलीवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, राजमल गर्ग थे। सर्वश्री बाबूलाल कुलथाना, अजय बाकलीवाल, प्रो. अशोक अग्रवाल, दीपक भूता, सुधीर जैन , कमल विनायका, सुरेश तेलवाला, अभय अजमेरा, पं. अरविंद जैन, गोपी अग्रवाल, मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष अरविन्द मेहता, अभय मादावत, मानमल जैन, मुकेश जैन, सुरेश पण्ड्या, सुरेश कागला, दिलीप अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मयंक कागला आदि समाजजन उपस्थित थे।
                               स्वागत भाषण चातुर्मास समिति अध्यक्ष डॉ.एस.एम. जैन ने दिया। कार्यक्रम का संचालन कोमलप्रकाश जैन ‘पंक्षी’ ने किया। आभार मुनि सेवा समिति अयक्ष अरविन्द मेहता ने माना। कार्यक्रम पश्चात प्रभावना वितरण हुआ।