जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय लोखंडे सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नगरीय प्रशासन मंत्री ने भाजपा की सदस्यता दिलाई

 महेश चांडक
छिंदवाड़ा २१ मार्च ;अभी तक; – छिंदवाड़ा में लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवम अन्य सदस्यों द्वारा भाजपा ज्वाइन कर रहे है इसी के चलते आज टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवम संजय लोखंडे एक के निवास पहुँच कर भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एंव लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई इस अवसर पर उनके अनेक साथियों ने भाजपा सदस्य ग्रहण की है
                                    नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा की हम छिंदवाड़ा मैं 5 लाख वोटो के ऊपर से जीतेंगे आजादी के बाद यह की मिट्टी का लाल बेटा लोकसभा मैं जाएगा मोदी जी के मार्गदर्शन में काम करेगा कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा हम तो देश से कांग्रेस मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहते है