हम मोदी जी के नेतृत्व में विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं_विष्णुदत्त

दीपक शर्मा
पन्ना २१ मार्च ;अभीतक  पन्ना में कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा प्रत्याशी बीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने काम को आधार बना कर चुनावी मैदान में जा रही हे। उन्होंने कहा कि वैश्विक विश्व पटल पर मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया हे। विश्व पटल पर श्रीराम मंदिर निर्माण छाया हुआ हे। दुनिया देख रही हे हम मोदी जी के नेतृत्व में विकास के कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और प्रदेश की सभी 29 सीटों पर इस बार भाजपा आ रही हे। उन्होंने महा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस को प्रत्याशी ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं,,,,, जो मिल रहे हैं वह छोड़कर भाग रहे हैं।खजुराहो सीट पर महा गठबंधन अभी तक प्रत्यासी तय नहीं कर पाए हे।
बाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने खुजराहो लोकसभा प्रबंधन, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारीगण, जिला कमेटी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया।जहां बड़ी संख्या में लोग भाजपा में सामिल हुए।इस मौके पर दिलीप अहिरवार चंदला विधायक एवं मंत्री,पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह,गुनौर विधायक राजेश वर्मा और पवई विधायक प्रहलाद लोधी भी उपस्थित थे।