जैएसजी मेन मंदसौर द्वारा 150 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २६ जून [अभी तक;  जैन सोश्यल गु्रप मंदसौर मेन द्वारा शिक्षा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय चम्बल कॉलोनी के 150 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्र्री, पेन, पैंसिल, रबर, शार्पनर, पहाड़ा पट्टी, स्लेट, कॉपियां आदि वितरित किए। शैक्षणिक सामग्री के प्रायोजक सजैस के उपसंयोजक श्री अशोक-चंदा मारू थे।
                                पाठय सामग्री वितरण के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री  मनोहर सोनगरा ने कहा कि विद्यादान से बढ़कर दूसरा दान नहीं है। शिक्षा समाज की उन्नति करती है, इसे ग्रहण करें। सजैस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मेहता ने कहा कि नौनिहाल विद्याध्ययन कर देश का नाम रोशन करे। सजैस के उपसंयोजक श्री अशोक मारू ने कहा कि जैएसजी पीड़ित मानवता की सेवा में संरत रहे। पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश जैन ने कहा कि शिक्षा जीवन का मूलाधार है। झोन कॉर्डिनेटर श्री कपिल भंडारी ने नौनिहालों को श्रेष्ठ शिक्षण का मार्गदर्शन दिया।
                             स्वागत भाषण अध्यक्ष श्री संजय जैन श्वेता ने देते हुए बताया कि जेएसजी की इस वर्ष की थीम ‘‘कर्तव्य‘‘ को चरितार्थ करते हुए आज विद्यालय के 150 बच्चों को आज शैक्षिक सामग्री प्रदान की जा रही है। इससे पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी के 65 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई है। आगे भी अन्य विद्यालयों में शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाएगा। श्रीमती चंदा मारू ने बच्चों  की शिक्षण दक्षता को परखा।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष श्री विजय दुग्गड़, मुकेश खमेसरा, कमल विनायका, सतीश लोढ़ा, सुरेन्द्र रांका, अजय पोरवाल, विशाल गोदावत, अजीत बंडी आदि मंचासीन थे।
अतिथि स्वागत उपाध्यक्ष श्री कमलेश मारू, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, अशोक कर्नावट, संजय डोसी, संजय विक्रम, पवन जैन अभय भटेवरा, दिनेश मेहता, अशोक मारू नानेश नगर, आनन्दीलाल भण्डारी आदि ने किया। प्रधानाध्यापक श्रीमती विद्या कुमावत, श्री किनेन्द्र ठोरा, श्री  वर्मा का स्वागत किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष श्री संजय लोढ़ा ने किया एवं आभार प्रदर्शन सचिव  श्री नरेन्द्र चौधरी ने किया।