तीन किलो अवैध अफीम जप्त

महावीर अग्रवाल

मंदसौर  २६ मई ;अभी  तक; जिले की गरोठ पुलिस ने तीन लाख रु कीमत की तीन किलो अवैध अफीम जप्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
                           एएसआई श्री मनोज महाजन ने बताया कि अंजनी नदी के पुल के पास बोलिया रोड़ पर दो व्यक्ति एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर आते दिखे जिन्हें रोक कर तलाशी लेने पर उनके पास एक काले रंग के बैग में तीन किलो अवैध अफीम पाई गई जिसे जप्त कर मोटरसाइकिल पर सवार ललित पिता विजयलाल चौहान ढोली 30 निवासी सुतारो का खेड़ा मिश्रोलि झालावाड़ राजस्थान और नरेंद्र पिता प्रभुलाल पड़िहार 27 निवासी ज्ञान विहार स्कूल के पास भेसोदामंडी थाना भानपुरा को गिरफ्तार किया गया।
                               उन्होंने बताया कि जप्त अवैध अफीम की कीमत तीन लाख रु है। दोनो गिरफ्तार व्यक्तियों से दो मोबाईल मिले है तथा एक के पास से 700 रु व दूसरे के पास 400 रु नगद मिले है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति जप्त अवैध अफीम लखाखेड़ी से लेकर जोधपुर राजस्थान की और जा रहे थे।