पोषक आहार जागरुकता हेतु व्याख्यान माला का आयोजन हुआ 250 खिलाड़ियो ंने की सहभागिता

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २६ मई ;अभी तक;  शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित ग्रीष्म कालीन शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाडियो को पोषक आहार की जानकारी देने एवं पोषक आहार का महत्व समझाने के उद्देश्य से पोषक आहार विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन हुआ जिसमें खिलाड़ियांे को हैल्थ कोच श्री अमित शुक्ला ने पोषक आहार का महत्व एवं उसके उपयोग की विधी पर व्याख्यान दिया। व्याख्यानमाला में बास्केटबॉल, हॉकी, साफ्टबाल, टेबलटेनिस से जुड़े लगभग 250 खिलाडियों ने सहभागिता की।
                              इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के जिला खेल अधिकारी अशोक शर्मा, खेल एवं युवक कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा, महारानी लक्ष्मीबाई कन्याशाला के प्राचार्य श्री राजगुरू, शास उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री मुजावदिया, शा.उ.मा.वि. क्र. 2 प्राचार्य सुरेन्द्र रामावत भी मंचासीन थे । कार्यक्रम का संचालन क्र. 2 के व्यायाम शिक्षक रघुवीर मालवीय ने किया आभार उत्कृष्ट विद्यालय के व्यायाम शिक्षक महेन्द्र शुक्ला ने माना।
                                 इस अवसर पर शास. महारानी लक्ष्मीबाई कन्याशाला की व्यायाम शिक्षक शांता व्यास, रुबीना खान, मंगलेश बैरागी, ओमप्रकाश गुर्जर, अंकुर त्रिपाठी, राहुल सेनी, जया सिसोदिया आदि उपस्थित थे।  यह जानकारी उत्कृष्ट विद्यालय व्यायाम शिक्षक महेंद्र शुक्ला ने दी।