तीसरे मोर्चे  में शामिल होकर प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लडग़ी विजन ऑफ बाबा साहब वेलफेयर एसोसिएशन

अरुण त्रिपाठी
रतलाम ६ मई ;अभी तक; विजन ऑफ बाबा साहब वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवीन ओल्ड्रंस ने कहा कि वे प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर तीसरे मोर्चे के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी के साथ 19 अन्य क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल भी शामिल होंगे। इनमें भीम आर्मी, जयस, आजाद समाज पार्टी सहित अन्य संगठन हैं।
                            ओल्ड्रंस ने प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रतलाम के अजगर उर्फ अज्जू शैरानी को नियुक्त किया गया है। साथ ही इन्हें रतलाम विधानसभा सीट से पार्टी की तरफ से प्रत्याशी भी घोषित किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि उनका तीसरा मोर्चा प्रदेश में 60 से ज्यादा सीटें जीतेगा और जो आदिवासी समाज को सपोर्ट करेगा उसका वे सपोर्ट कर सरकार बनाने में मदद करेंगे।