प्रदेश

दशपुर जागृति संगठन का होली मिलन समारोह नई योजना नई ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २९ मार्च ;अभी  तक;  क्रांतिकारियों एवं सैनिकों के सम्मान के लिए समर्पित देश का प्रथम संगठन दशपुर जागृति संगठन द्वारा 14वां होली मिलन समारोह नई योजनाओं के साथ कार्य में तेज गति लाने के साथ काव्य पाठ देशभक्ति गीतों एवं देश भक्ति तरानों के साथ 28 मार्च को सायं 7.30 बजे आयोजित हुआ।
                                      कार्यक्रम का वैदिक मंत्रों के उच्चारण, गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ शुभारंभ हुआ। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर राष्ट्र के लिए मर मिटने की शपथ ली। सभी ने उत्साह के साथ अपनी अपनी प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम डॉ उर्मिला तोमर द्वारा ‘‘ना सर झुके हमारा और देश चमकता रहे हमारा, हम ऐसे कार्य करें जीवन पर गर्व हो हमें’’ कविता प्रस्तुत की। नरेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि देश के इस परिवर्तन के समय में क्रांतिकारियों के विचारों को लेकर नई क्रांति का आगाज करने वाला यह संगठन जो कहा है वह करेगा।
                                    संगठन के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र पुराणिक ने अपने कवि अंदाज में कहा  कि रंग तो हमने हजारों देखे हैं लेकिन देशभक्ति का रंग जब चढ़ने लगता है तो दुनिया के एशो आराम भी हमें चुभने लगते हैं, भगत सिंह को जब चढ़ा देश भक्ति का रंग उसने भी गया मेरा रंग दे बसंती चोला इस चोले को पहन कर दशपुर जागृति संगठन निकला है। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने कहा कि आज हमें गर्व है देश की विचारधारा को परिवर्तित करने वाले यह संगठन 100 प्रतिशत परिवर्तन लाएगा। एक आधार कार्ड एक संपत्ति अमीर गरीब की खाई मिटेगी, भ्रष्टाचारी नेताएं जेल में जाएंगे। यह सुकून वाला क्षण दशपुर जागृति संगठन ही लाकर रहेगा। भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की आत्मा को तभी शांति मिलेगी। जिस भारत मां के लिए हम बलिदान हुए आज यह संगठन उन्हें याद कर रहा है। संगठन के सीके बिश्नोई द्वारा क्रांतिकारियों को घर-घर पहुंचने के लिए 11000 रू. की राशि क्रांतिकारी तस्वीरों के लिए भेंट करें। उन्होंने कहा कि हर स्कूल हर विद्यालय हर ऑफिस में क्रांतिकारी पहुंचना चाहिए । संगठन का काव्य पाठ करते हुए महेश शर्मा द्वारा संगठन के सभी सदस्यों के बारे में अपनी कविता में उल्लेख किया कि 14 वर्ष की इस यात्रा में हर सबसे मैंने सीखा है राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए इस संगठन ने अपना कर्तव्य निभाया है।
                                    संगठन के संरक्षक एवं परामर्शदाता रविंद्र पांडे ने कहा कि आज परिवर्तन का दौर है यह परिवर्तन का दौर ऐसे क्रांतिकारी विचारों से ही संभव होगा। दशपुर जागृति संगठन प्रथम स्थान पर रहेगा। अशोक पालीवाल, राजेंद्र चाष्टा, मुकेश नागर, डॉ अनिल प्रजापति, कमलेश दुबे व सभी सदस्यों द्वारा मंच से शुभकामनाएं प्रेषित की।
                                       संगठन के नवीन सदस्यों को क्रांतिकारी तस्वीर भेंट करते हुए घर-घर क्रांतिकारी पहुंचने का संकल्प सभी ने लिया। संगठन के कोषाध्यक्ष अरुण गौड़ व हरिनारायण टेलर ने कहा संगठन 2026 तक अपनी चिंगारी पत्रिका निकलेगा। यह पत्रिका देश के लोकसभा व विधानसभा में पहुंचेगी। हर राजनेता के पास पत्रिका पहुंचाने का संकल्प लिया गया। देश के सभी मुख्यमंत्री को पत्रिका पहुंचाई जाएगी।
                                  संगठन के सचिव आशीष बंसल द्वारा कार्यक्रम में और तेजी लाने के लिए रूपरेखा बनाई। संगठन भी अब तहसील और ब्लॉक स्तर पर शाखाएं खोलने का कार्य करेगा। होली के इस कार्यक्रम में सभी ने शपथ ली है कि हम एक युद्ध होकर अपने संकल्पों को पूरा करेंगे। शिक्षक दिनेश बैरागी ने संगठन को फैलाने के लिए यूट्यूब पर संगठन के कार्यक्रमों का पहुंचने का संकल्प लिया। मनोज मंडोवरा व मनोज भटनागर द्वारा बड़े जज्बे से कार्य करने का संकल्प लिया गया। संगठन के नवीन सदस्य अश्विन सिंह चौहान को भी क्रांतिकारी तस्वीर भेंट की गई ।
                            सीमा चौरडिया ने भी अपनी कविता इंसान का इंसान से हो गहरा नाता यही धर्म हमें सीखना संगठन के युवा बच्चे जोड़ने का संकल्प लिया। जयंत भावसार द्वारा लिया गया सभी को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गई ।दिलीप सांखला द्वारा परिवर्तन के इस दौर में हम पीछे ना रहेंगे अमीर गरीब की खाई मिटकर नया भारत का इतिहास रचने की बात कही। संगठन के युवा अनिल पालीवाल, बलराम दलिंग द्वारा भी कविता पाठ किया गया।  गायत्री परिवार के केशव राव शिंदे ने कहा कि आज राष्ट्र के अंदर कार्य करने वालों की समाज सेवाओं की बहुत बड़ी आवश्यकता है लेकिन दुर्भाग्य देश के नेताओं ने इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया केवल केवल अपना अपना परिवार का सबसे ज्यादा ध्यान न देकर अपना विकास किया है । कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सिंह सोम ने करते हुए कहा कि यह छोटा सा क्रांतिकारियों का गुलदस्ता जिसमें हर रंग के फूल खिले हैं इन फूलों की खुशबू चारों दिशाओं में फैलेगी।  आज क्या हुआ हम कल का इतिहास लिखेगा संगठन का एक ही नारा कर्म में है विश्वास परिवर्तन की है आस इस नारे पर संगठन कार्यकर्ता रहेगा। यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी अरुण गौड़ ने दी।

Related Articles

Back to top button