दहेज की मांग को लेकर मेरी लडकी की हत्या की गई है ,पुलिस अघीक्षक को आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार

दीपक शर्मा

पन्ना 30 मार्च अभीतक
जिले के शाहनगर थाना अन्तर्गत ग्राम मंहगवा घाट निवासी राजाराम सिंह पिता दरबारी सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिये गये आवेदन में बताया कि मेरी पुत्री मीना कुमारी का विवाह भरत सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम करियापानी से हुआ था। लक्ष्मण सिंह से 2017 में हुआ था। कुछ दिनो सब ठीक ठाक चला उसके बाद ससुराल वालो ने दहेज की मांग को लेकर मेरी पुत्री को परेशान करना प्रारंभ कर दिया तथा उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मेरी पुत्री के दो संतान एक लडका तथा एक लडकी है। दिनांक 22 मार्च को दहेज की मांग को पति लक्ष्मण सिंह, ससुर भरत सिंह, सास रूकमणि बाई द्वारा लडकी से मार पीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपीयों द्वारा उसें फांसी के फंदे पर लटका दिया गया तथा थाने में फांसी लगाने की झूठी रिपोर्ट की गई। उसके बाद हम लोगो को जानकारी दी गई। म्रतिका के पिता राजा राम ने संबंधित मामले में दहेज हत्या का मामला कायम करने तथा आरोपीयों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की मांग की है।