दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन द्वारा सीडब्ल्यूएसएन विद्यालय में किया आवश्यक सामग्री का वितरण

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १६ जनवरी ;अभी तक;   दिगम्बर जैन फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष जैन रत्न स्व. प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की 76वां जन्म दिन देश भर मे सेवा दिवस के रुप मे मनाया जा रहा है उसी कड़ी में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन मंदसौर द्वारा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश गर्ग परिवार द्वारा जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण कॉलेज (डाइट) परिसर स्थित सीडब्ल्यूएसएन बालक-बालिका आवासीय विद्यालय मंदसौर में विभिन्न जीवन उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों को ग्रुप द्वारा स्वल्पाहार भी कराया।
                                  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रॉस चेयरमेन प्रीतेश चावला, समाजसेवी हिम्मत डांगी एवं श्याम सुंदर चौधरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रुप द्वारा अपने स्वास्थ्य की चिंता न करते हुए अन्य लोगों की सेवा का कार्य किया जा रहा है। ग्रुप के सदस्यों की सक्रियता सराहनीय व अनुकरणीय है।
इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार गोधा, संरक्षक श्री राजेंद्र कियावत, सुधीर जैन, दीपक भूता, परामर्शदाता, कोमल प्रकाश जैन, अध्यक्ष अजीत बंडी नॉमिनेट अध्यक्ष महावीर कोटडिया, सचिव विनोद सिंहल, कोषाध्यक्ष अशोक जैन दोशी, संचालक मण्डल ललित दोशी,बाबुलाल जैन उपस्थित थे। संचालन कोमल प्रकाश जैन पंछी ने किया आभार अध्यक्ष अजीत जैन बडी ने माना।