दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की सुविधा

महावीर  अग्रवाल
मन्दसौर ५ मई ;अभी तक;  दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की सुविधा
                                          यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर ट्रेन न.14317/14318 इंदौर-देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में इंदौर से 7 मई से 13 मई  तक व देहरादून से 6 मई से 12 मई, 2023 तक एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप में लगाया जायेगा।  ट्रेन न.14309/14310 उज्जैन-देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस में  उज्जैन से 10 व 11 मई व देहरादून से 9 व 10 मई, 2023 को एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप में लगाया जायेगा।