लेपा गांव हत्याकांड, दस साल पुरानी खूनी दुश्मनी का बदला धोखा देकर लिया

देवेश शर्मा

मुरैना. 5 मई ;अभी तक;  मुरैना जिले के सिहौंनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए  दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष के दौरान एक  गुट के लोगों ने एक दूसरे गुट के लोगों पर पूर्व नियोजित योजना के तहत  लाठियों सरियों  और बंदूकों से फायरिंग कर हमला किया। फाइरिंग में तीन महिलाओ  सहित छह लोगाें की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी म्रतक एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिंहौनिया सहित आसपास के थानों से भी पुलिस बल लेपा गांव भेजा गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थति बनी हुई है। गांव से मृतकों के शवों को मुरैना अस्पताल में पीएम के लिए लाया गया है। साथ ही घायलों को भी इलाज के लिए मुरैना अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया  के अनुसार आरोपी गुट की फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह 46, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर,36 मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर,30 गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह55, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह 35व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह 40है। घायलाें में विनोद सिंह पुत्र 3सुरेश सिंह तोमर,35 नरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह 42 है।

यह था मामला

चंबल आई जी सुशांत सक्सेना  ने घटना में छै लोगों की मौत की पुष्टी करते हुए कहा कि लेपा गांव के रंजीत तोमर व राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2013 में दोनों पक्षाें के बीच में खलियान जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ,जिसमे रंजीत गुट ने राधे गुट के दो लोग बिरभान तोमर व सोबरन सिंह की हत्या कर दी थी। मामला गिरफदारी बाद न्यायालाय में चला, जहां दोनों गुटों में मध्यस्थ रिश्तेदारों ने किन्हीं शर्तों की पूर्ति कर एक वर्ष पूर्व राजीनामा करा दिया था । घटना बाद से ही रंजीत तोमर का परिवार गांव छोड़कर अन्य प्रदेश में चला गया था।

उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले ही तत्कालीन फरियादी गुट ने राजीनामा की धुआई देकर उन्हें गांव आने की बात कही थी । मध्यस्थ रिश्तेदारों की बात मानकर रंजीत गुट परिवार आज ही अहमदाबाद से मुरैना आया और एक वाहन में अपनी गृहस्थी का सामान लेकर अपने  गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से राधे गुट ने यह हमला किया। उन्होने बताया कि फायरिंग में रंजीत सिंह गुट के तीन पुरूष और तीन महिलाओ की मौत हो गई है और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आई जी ने कहा कि हत्या करने के बाद आरोपित गुट के लोग परिवार सहित फरार हो गए। फरियादी गुट की रिपोर्ट दर्ज करली है । आरोपियों को पकड़ने पुलिस पार्टियां निकली हुई हैं।उल्लेखनीय है कि  गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि कल तक फरार हुए आरोपियों को गिरफ्दार कर लिया जायेगा।