दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक परिवार के आधा दर्जन घायल

दीपक शर्मा
पन्ना  २५ नवंबर  ;अभी तक; पन्ना कोतवाली अंतर्गत आगरा मोहल्ला में डिवाइन पब्लिक स्कूल के सामने घर बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में कल जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में एक ही पक्ष के 6 लोग घायल हो गए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
                                  गंभीर रूप से घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती वृंदावन प्रजापति पिता गोकुल प्रजापति उम्र लगभग 52 वर्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि हम अपनी जमीन पर घर बनवा रहे थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर हल्के उर्फ रामकुमार, बद्री, सुनील, अनिल व राजेश आदि के द्वारा अचानक लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया बचाने का प्रयास करने पर परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की जिसमें मां, भाई, बहन और बच्चे भी शामिल हैं। वृंदावन के परिवार के कुल 6 सदस्य घायल बताए जा रहे हैं जिनमें वृंदावन की हालत गंभीर है जिसका जिला चिकित्सालय पन्ना में इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पन्ना कोतवाली में दर्ज करवाई गई है।