द्वादश ज्योतिलिंग मंदिर स्नेह नगर पर हजारो भक्तो की उपस्थिति में हुवा अन्नकुट व दीपावली मिलन समारोह  

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २० नवंबर ;अभी तक;  द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर स्नेह नगर मन्दसौर पर महिला भक्त मित्र मंडल के द्वारा महाआरती कर अन्नकुट दीपावली मिलन समारोह हजारो भक्तो की तादात में सम्पन्न हुवा । मंदिर पर 19 नवम्बर रविवार को दोपहर 3 से 5 प्रदोष काल में महादेव का अभिषेक पंडित श्री सत्यनारायण शर्मा अमलावद ने मुख्य यजमान विक्रम दुगड़ के द्वारा कराया गया तत्पश्चात् राहुल चौधरी व मंदिर पुजारी सहायक श्रीमति कृष्णा व्यास ने बाबा का अदभुत श्रंगार किया। सायं 7.15 बजे मंदिर पुजारी श्री विनोद व्यास ने महाआरती हज़ारों भक्त लोगो की उपस्थिति में क़ी गयी। आरती के पूर्व इस आयोजन में सबसे ज्यादा वित्तीय सहयोग करने वाले मिश्रा परिवार के द्वारा अधिकृत प्रमोद दशोरा जयपुर से पधारे मुख्य अतिथि के रूप में तिलक दुपट्टा से विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने स्वागत सत्कार किया गया । तत्पश्चात आने वाले प्रति भक्त को चार पूड़ी सब्जी व देशी घी की नुकती प्रसाद वितरण की गई जिसको हजारो भक्तो ने ग्रहण किया ।
                                      इस अवसर पर प्रशादी वितरण में दिनेश विश्वकर्मा, मनोज माहेश्वरी,विनोद  बोराना, मनीष शर्मा,अर्जुन परमार, अरुण सोनी, अक्षय सूर्यवंशी, विनोद  लोहार,निखिल जैन,भरत रजक,विक्रम दुग्गड़ ने अपनी सेवा दी एवम अन्य व्यवस्था  में  ओपी मिश्रा, श्याम मंगलम, अशोक शर्मा, राजेन्द्र सेठिया, जगदीश कोढ़ावत प्रेम चंद देवड़ा, नरेंद्र मालवीय, राजुसेन दिनेश राठौड,़ किशोर सेन, दीपक पोरवाल, मनोज चंद्रावत, भानु बन्ना चंद्रावत विक्रम चंद्रावत राम बघेल चेतन बैरागी संजीव त्रिवेदी चेनराम जोशी अशोक जोशी रविन्द्र पांडे  श्री जी मिनरल वाटर के संचालक चिंटू सोनी मेंडम ने जल सेवा की।  मंदिर अध्यक्ष अरुणा मिश्रा, उपाध्यक्ष नीलम शर्मा, कोषाध्यक्ष कमला शमार्, सचिव किरण शर्मा मंदिर सदस्य पुष्पा शर्मा गीता राठौड़ गायत्री माहेश्वरी, अलका विश्वकर्मा, आशा शर्मा, कीर्ति शर्मा, सरोज  शर्मा, सरोज पाटीदार, कीर्ति सिसोदिया सुनीता राठौड़ रुबी शुक्ला रीना सिखरवार ऋतु चंद्रावत यशोदा परमार, ममता व्यास, पूनम सेठिया, मेडम मेहता, ज्योति भाटी, निकिता दुगड़, ने भी महिलाओं में व्यवस्था संभाली प्रशादी ग्रहण में स्नेह नगर नारायण नगर पंचवटी इंद्रा कालीनों सूर्यांश विहार मोहनश्री अभिनंदन कालोनी के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं प्रसादी का लाभ उठाकर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन एस एल शर्मा ने किया आभार ओपी मिश्रा ने माना । यह जानकारी महेश शर्मा ने दी।