धूम धाम से निकली भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा, खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेक लोग रहें शामिल

दीपक शर्मा
पन्ना २२ अप्रैल ;अभी तक; अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के द्वारा जिले भर मे भगवान परशुराम जी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय मे भगवान श्रीराम जानकी मंदिर मे 12 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे हजारो की संख्या मे विप्र समाज के लोग शामिल रहें।
                         जन्मोत्सव के पश्चात् हवन पूजन, प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात् शांयकाल 05 बजे से भगवान श्री की विशाल शोभा यात्रा नगर मे निकाली गई। सोभा यात्रा मे डीजे, बैंड, के साथ आकर्षक झांकी सजाई गई थी। जो नगर के बडा बजार, अजयगढ चौराहा, गोविन्द जी मंदिर, बल्देव जी मंदिर, कटरा बजार, कुम कुम टाकिज, गांधी चौक, श्री जुगल किशोर जी चौराहा, महेन्द्र भवन चौराहा होते हुए समापन हुआ। उक्त शोभा यात्रा का सभी वर्ग तथा समजा के लोगो ने पूजा अर्चना करते हुए यात्रा मे शामिल लोगो का स्वागत किया।
                            शोभा यात्रा मे खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष रामगोपाल तिवारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीकांत पप्पू दीक्षित, रामऔतार बबलू पाठक, विष्णु पान्डेय, सतानन्द गौतम, अरूण शुक्ला, जय प्रकाश चतुर्वेदी, स्वतंत्र अवस्थी, सौरभ पटैरिया, भरत मिश्रा सहित भारी संख्या मे नारी शक्ति, युवा शामिल रहें।