पंजाब के तस्कर की लग्झरी क्रेटा कार से डेढ़ किलो अवैध अफीम एवं कार जप्त , दो आरोपी गिरफ्तार 

महावीर अग्रवाल
 मन्दसौर २९ अप्रैल ;अभी  तक;  नई आबादी मन्दसौर पुलिस द्वारा सूचना पर एक क्रेटा कार से डेढ़ किलो अवैध अफीम जप्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जप्त अवैध अफीम की कीमत कोई तीन लाख रु बताई गई है।
                                       नई आबादी पुलिस थाना प्रभारी श्री वरुण तिवारी ने बताया कि आरोपी 1,  हरजेन्द्र सिहं पिता रघवीर सिंह जाति जाट उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम इसापुर थाना धुरी तह0 शेरपुर जिला संगरूर पंजाब  2, सत्यवेन्द्र सिंह पिता रघवीर सिंह जाति जाट उम्र 37 ग्राम इसापुर थाना धुरी तहसील शेरपुर जिला संगरूर के कब्जे वाली एक हुण्डई क्रेटा कार क्र पीबी 59बी 9005 की सीट के नीचे से नालछामाता फंटा के पास हाईवे रोड मंदसौर पर वाहन चेकिंग के दोरान एक प्लास्टीक की थेली मे भरा कोई तीन लाख रु कीमत का अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल 1 किलो 500 ग्राम जप्त की जाकर एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी हरजेन्द्र एवं सत्यवेन्द्र  के विरुद्द  अपराध क्रमांक 81/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत कायम कर अनुसंधान में लिया गया है आरोपीगण द्वारा अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबध मे पुछताछ की जा रही है ।