पति पत्नि ने आपसी विवाद में जहर पीकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी शादी

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 20 मई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बरूड थाना क्षेत्र के सिनखेडा के मोमिनपुरा स्थित एक खेत में पति-पत्नी ने कीटनाशक दवा जहर पीकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आपसी विवाद के चलते पति पत्नि द्रवारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। बरूड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जाॅच में जुट गई है।
                                  जहर पीने के बाद दोनो पति पत्नि को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज पति और पत्नी दोनो की मौत हो गई। पत्नि 21 वर्षीय मृतक सीमा पति सुनील और पति 24 वर्षीय सुनील पिता सुरेश निवासी डाबरिया बरूड थाने के सिनखेड़ा गांव के मोमिनपुरा इलाके में राजेन्द्र रधुवंशी के खेत पर मजदूरी करते थे। मृतक सुनील और सीमा का एक बेटा भी है। दोनो की मौत से हडकंप मच गया है।
                          बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग के चलते है दोनो ने शादि की थी। सीमा जब नाबालिग थी सुनील के साथ चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस में प्रकरण दर्ज हो गया था। पति सुनील को जेल भी जाना पढा था लेकिन सीमा ने बालिग होते ही सुनील से शादि कर ली। दोनो का एक बेटा भी है। लेकिन पति पत्नि में हुए विवाद में आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस जाॅच में जुट गई है। खरगोन
                                एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने मीडिया को बताया की शुक्रवार की रात पत्नि सीमा और पति सुनील ने कीटनाशक पी थी। गंभिर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गई। एक साल पहले डाबरिया निवासी सुनील के साथ नाबालिग सीमा चली गई थी, परिजनो की शिकायत पर प्रकरण भी दर्ज हुआ था। इस दौरान सुनील को जेल भी हो गई थी। लेकिन बालिग होने पर सीमा ने सुनील से राजी मर्जी से शादि कर ली। शुक्रवार को दोनो पति पत्नि न्यायालय में चल रहे प्रकरण को लेकर पहुंचे थे। रात में आपसी विवाद के चलते पति पत्नि ने कीटनाशक पी लिया। आज जिला अस्पताल में दोनो की मौत हो गई। दोनो के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौप दिये है। बरूड पुलिस मर्ग कायम कर जाॅच कर रही है।
                           प्रारम्भिक पुलिस जाॅच में पति पत्नि का आपसी विवाद ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।