पावर लिफ्टिंग चौंपियनशिप में अथर्व व्यास प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २ जून ;अभी तक;  इंदौर में आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मंदसौर के अथर्व मनीष व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मन्दसौर शहर का गौरव बढ़ाया है।
                        पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश पावर लिफ्टिंग चैंंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस चैंपियनशिप में 75 किलो वर्ग में मंदसौर  जनता कॉलोनी निवासी अथर्व मनीष व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें मैडल एवम प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि थोड़े समय पूर्व गरोठ में आयोजित चौंपियनशिप में भी अथर्व ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अथर्व की इस दोहरी उपलब्धि पर परिजनों एवम इस्ट मित्रो ने बढ़ाई देते हुवे उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।