भाजयुमो मंदसौर की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २ जून ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंदसौर की जिला कार्यसमिति की बैठक सीतामऊ में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ प.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी जयंत राव गरुड़, भाजपा ज़िला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजयुमो मंदसौर जिला अध्यक्ष सुनील पटेल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान, चिंटू शर्मा मंचस्थ थे।

                                    बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष एंव उज्जैन संभाग प्रभारी जयंतराव गरूड़ ने कहा की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपनी सफलता के 9 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त संगठनात्मक जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून 2023 तक चलाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस महाअभियान के अन्तर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 30 मई से 30 जून तक लाभार्थी संवाद सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलन एवं नव मतदाता पंजीयन अभियान 7 जून से 10 जून तक चलाया जायेगा। साथ ही बाइक यात्रा 10 जून से 20 जून तक कई विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को करना है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की  मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में यह महा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ हो चुका है। मंदसौर जिले में भी हम हमारे संगठन की पूर्ण शक्ति लगाकर इस महा जनसंपर्क अभियान में जनता जनार्दन के बीच केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर शत प्रतिशत पंहुचेगें। साथ ही महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हम हमारे मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा क्षेत्र में मोदी सरकार की नीति एंव उपलब्धियों को जन.जन तक पंहुचायेंगें।
स्वागत भाषण भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिल पटेल ने दिया। बैठक में युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण एंव कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा मंडल अध्यक्ष गण एंव महामंत्री गण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी निलेश शुक्ला ने दी।