पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीवजी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल ने फल वितरित किये

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर २१ मई ;अभी तक;  पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीवजी गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा जिला चिकित्सालय में फल वितरित कर राजीवजी के कार्यो का स्मरण किया। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री दिलीप देवडा की अगुवाई में कांग्रेसजनो एवं सेवादल के साथियो ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में फल वितरित कर भर्ती मरिजो को राजीवजी के कार्यो का स्मरण कराया। इससे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनो ने राजीवजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
                             इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, कांग्रेस नेता श्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, शहर अध्यक्ष श्री राघवेन्द्रसिंह तोमर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती, अजा विभाग अध्यक्ष श्री संदीप सलोद, श्री अंबालाल हिंगोरिया, श्री सलीम खान, सुश्री इष्टा भाचावत, श्री मोहपुरी गोस्वामी, श्री विजय सिसोदिया, श्री दशरथसिंह राठौड, श्री सुरेन्द्र कुमावत, श्री मुस्तफा कापडिया, श्री रमेश ब्रिजवानी, सोनिया जैन, श्री सकलेन करार, श्री संजय नाहर, श्रीमती योगिता बैरागी, श्री लक्ष्मणदास मेघनानी, श्री अजय लोढा, श्री अजय मारू, श्री मुर्तजा घडियाली, श्री नागुसिंह बरखेडा, श्री प्रीतम पंचोली, श्री ओमप्रकाश माथुर, श्री सलामुददीन मंसुरी, श्री भेरूलाल आकोदडा, श्री दुगेश चंदेल, श्री प्रतिक बडोलिया, श्री प्रीतम पंचोली, श्री कल्पेश भार्गव, श्री अजय सोनी, श्री रमेश सिंगार, श्री महेश गुप्ता, श्री विश्वनाथ सोनी, श्री अंशाशु संचेती, श्री राजेन्द्र छाजेड, श्री राजेन्द्र सेठिया, श्री कमलेश सोनी लाला, श्री सुनिल गुप्ता, भेरूलाल आकोदडा आदी अनेक सेवादल एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।