प्रतीक गुप्ता बने शामगढ़ पोरवाल समाज युवा संगठन के नगर अध्यक्ष

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर , शामगढ़ १५ अप्रैल  ;अभी तक;  अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन शामगढ़ नगर इकाई के अध्यक्ष पद पर प्रतीक गुप्ता शामगढ़ का मनोनयन संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र संघवी, पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोविंद डपकरा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र काला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र मुजावदिया(शंख), पोरवाल महासभा के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश दानगढ़, प्रदेश सचिव जगदीश वेद, शामगढ़ पोरवाल समाज अध्यक्ष चंद्रप्रकाश फरक्या की सहमति से पर्यवेक्षक मुकेश कारा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र उदिया मन्दसौर ने मनोनयन की घोषणा की तथा शीघ्र ही शेष कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल द्वारा दिए गए।

                               इस अवसर पर समाज के सर्व श्री मनोज मुजावदिया, जगदीश मेहता, देवेंद्र मरच्या मंदसौर,दिनेश धनोतिया जिनवाला, आशुतोष रत्नावत, शिवभगवान फरक्या, कृष्णकांत रत्नावत,दानमल ऊँटवाले, पंकज धनोतिया,सांवरिया मंडवारिया,दुर्गेश धनोतिया, प्रवीण धनोतिया, हिमांशु मुजावदिया,किशन काला,दीपक मेहता,संजू फरक्या,रोहित डपकरा,आयुष फरक्या,प्रेम मुजावदिया,दीपक गुप्ता,प्रेमसागर मुजावदिया,अक्षय मेहता,आकाश धनोतिया,अंकित धनोतिया,मंगलेश फरक्या,नवीन चौधरी,एवं कई लोग उपस्थित रहे।