सजैस महिला प्रकोष्ठ ने गौशाला में गौ माता को आहार कराया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १५ अप्रैल ;अभी तक;  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा सह मंत्री पदमा मेहता द्वारा उनके पुत्र की पुण्य स्मृति में गौशाला में गौ माता को आहार करवाया गया।
                           इस अवसर पर अतिथि सकल जैन समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष राजू संचेती, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सिद्धार्थ पामेचा, उपाध्यक्ष अक्षय मारु, पूर्व महामंत्री जमना  बाफना, विजय मेहता, पदमा मेहता, अजीत नाहर एवं महामंत्री राखी नाहर मंचासिन थे।
                       इस अवसर पर अतिथि श्री मेहता ने कहा कि गो सेवा सबसे उत्तम सेवा है। गाय में 33 करोड़ देवी-देवता का निवास है। सभी धर्म प्रेमियों को गौ माता की बढ़-चढ़कर सेवा करनी चाहिए।
                         प्रारंभ में नवकार महामंत्र का गायन सहमंत्री श्रुति पालरेचा, अंजू गरोठवाला एवं प्रीति अग्रवाल ने किया। स्वागत भाषण महामंत्री राखी नाहर ने दिया। पूर्व महामंत्री शशि मारु, सुनीता बंडी, इंद्रा रांका, पुष्पा चेलावत, आशा चौधरी एवं भारती अग्रवाल ने आगामी माह में किए जाने वाले कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।
                         महिला प्रकोष्ठ की मंत्री शालिनी लोढ़ा, सहमंत्री अर्पणा जैन, निकिता डोसी, सुनीता कोठरी, रीना चंडालिया ने भी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मेहता परिवार के श्री मुक्ता मेहता, चन्द्रप्रकाश मेहता, रानू मेहता, अर्पित मेहता, अनिल तिवारी, अनिल पाटिल, बेबी अनविका, प्रियांशी एवं सरोजपाटिल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिव्या कांकरिया ने किया। आभार मंत्री पूनम गांधी ने माना।