प्रेशर कुकर फटने से तीन सगी बहने हुई बुरी तरह घायल

दीपक शर्मा

पन्ना १९ अप्रैल ;अभी तक; पन्ना जिले में प्रेशर कुकर फटने से हादसा हो गया। इस हादसे की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चियां घायल हो गई। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए उपस्वास्थ केन्द्र अजयगढ मे भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बच्चियों को जिला अस्पातल रेफर किया गया है। वहीं एक बच्ची का हालत नाजुक बताई जा रही है।

                               जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत महती का पुरवा की घटना है। खाना बनाते समय अचानक कुकर फट गया। जिसमे उक्त तीनो बहने चपेट मे आ गई।