मयंक शर्मा बने कर्मचारी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष

दीपक शर्मा

पन्ना १९ अप्रैल ;अभी तक; मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ का मयंक शर्मा को अजयगढ तहसील का अध्यक्ष बनया गया है। उनकी नियुक्ती संगठन के जिलाध्यक्ष एस.पी. राय द्वारा की गई है।

                        साथ ही उन्हें यह निर्देश भी दिए गए है कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए एक माह के अंदर अपनी कार्यकारिणी गठित कर जिला निकाय को अवगत कराएं। श्री शर्मा को मप्र कर्मचारी कांग्रेस की तहसील स्तरीय कमान मिलने से यह उम्मीद बंध गई है कि अब कर्मचारियों के हितों की आवाज शासन और प्रशासन के समक्ष जोरदार ढंग से उठेगी। इनकी नियुक्ती पर संगठन के सदस्यो, ईष्ट मित्रो, शुभ चितंको ने बधाई दी है।