बच्चों ने सीखे आर्ट एण्ड क्राफ्ट व कार्ड डेकोरेशन के गुर, सजैस महिला प्रकोष्ठ ने लगाया समर कैंप व एग्जीबिशन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २८ अप्रैल ;अभी तक;  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिये तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट का समर कैंप फर्स्ट क्राय इटलीलोटस स्कूल में लगाया गया। जहां विशेषज्ञ अंशु श्रीमाल द्वारा करीब 62 बच्चों को  आर्ट एण्ड क्राफ्ट, कार्ड डेकोरेशन, वेस्ट चीजों से सामान बनाना आदि सिखाया गया।
                        सकल जैन समाज द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की एग्जीबिशन लगाई गई। जिसमें साक्षी शर्मा, अनुज्ञा, गर्वी, हार्दिक जैन, शानवी जैन, पार्थ, मिटठ्ी को नरेन्द्र मेहता एवं मन मंदिर अगरबत्ती श्री जैसवानी परिवार द्वारा पुरस्कृत किया।
                           समापन कार्यक्रम में सकल जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप कीमती, कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, उपसंयोजक अशोक मारू, महिला प्रकोष्ठ पूर्व महामंत्री शशि मारू, भारती अग्रवाल, महामत्री राखी नाहर, प्रवीण राठौड़, आशा जैसवानी, क्रिशा, शिखा मचासीन थे। अतिथियों ने बच्चों में कला को विकसित करने के लिये महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किये गये समर केम्प की सराहना की।
                          प्रारंभ में मंगलाचरण अमिता मुरड़िया, श्वेता जैन, रीना चण्डालिया, सुनीता कोठारी ने किया। अतिथि स्वागत महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने किया।  संचालन पूनम गांधी व श्रुति पालरेचा ने किया। आभार शिखा कियावत ने माना। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की सहमंत्री प्रेरणा भंडारी, नेहा भंडारी, अंजू गरोठ वाला, अर्पणा मेहता, उपस्थित थे। साथ ही प्रिया खाबिया, प्रभा चौरड़िया, आराधना गांधी, प्रमिला नाहर, रीना कुदार, पार्श्वी, एंजल, तनीशा ने भी अपनी सेवाएं दी।