रोटरी मण्डलाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन सम्मानित

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २८ अप्रैल ;अभी तक;  रोटरी मण्डल मन्दसौर 3040 के मण्डलाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन एवं रश्मि जैन अधिकारिक यात्रा पर मंदसौर पधारे। उनका स्वागत सकल जैन समाज मंदसौर के अध्यक्ष प्रदीप कीमती, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, सचिव सुनील तलेरा द्वारा किया गया।
                     समारोह में रोटेरियन डॉ. संजीव मेहता तथा 4 अन्य सदस्यों ने पी.एच.एफ. की घोषणा की। इसके लिये दान रोटरी फाउंडेशन को देना है। इसके लिये दान रोटरी फाउंडेशन को देना है। यह राशि सेवा कार्यों में उपयोग की जाती है।