बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सद्बुद्धि देने हनुमान चालीसा का नौगढ़ में हुआ पाठ

एस पी वर्मा

सिंगरौली ७ मई ;अभी तक;  विजय दिवस बजरंग दल जबलपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा जबलपुर कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ एवं गुंडागर्दी किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के आयोजकत्व मैं सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ नौगढ़ में किया गया।

                                       बताया गया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हनुमान जी सद्बुद्धि दे इसलिए रविवार को नौगढ़ स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने कहां की बजरंग दल के लोगों ने जिस तरह से जबलपुर कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ एवं गुंडागर्दी की है। यह दर्शाता है कि जब भाजपा सत्ता में रहती है तो इनका अत्याचार चरम पर होता है। इन्हें प्रशासन का पूरा सपोर्ट रहता है और यह कानून से ऊपर होकर हर वह काम करते हैं जो कानूनन अपराध है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी बजरंग दल कानून को ताक पर रखते हुए शहर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने मैं आगे रहा है।

                                    वही पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शहवाल ने कहा कि बजरंग दल बीजेपी की टीम है वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के इशारों पर काम कर रही है। बजरंग दल में कई ऐसे पदाधिकारी हैं। जिनके ऊपर गंभीर मामले भी दर्ज हैं लेकिन पुलिस इन आपराधिक लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की हिमाकत नहीं जुटा पाती है।

                                  पार्षद रामगोपाल पाल ने इस सद्बुद्धि यज्ञ में हवन करते हुए कहा कि हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सद्बुद्धि प्रदान करेंजो कि एक दल की तुलना बजरंगबली जी से करते हैं।बजरंग बली हनुमान तो पूरे विश्व के आराध्य देव हैं। उनकी उपासना तो हम सब पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं। देश में चुनाव से मतदाताओं का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के इशारे पर ही उनके अनुयायी संगठन बजरंग दल ने प्रदेश में धर्म की आड़ लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

                                   उक्त अवसर पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहवालयुवा कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्य कुमार द्विवेदी ,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुदामा कुशवाहापार्षद सचेतक दल के नेता रामगोपाल पाल महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती सुषमा वर्मा प्रदेश समन्वयकपिछड़ा वर्ग मनोज शाह ,पवन साहमहेंद्र शाह मुन्ना सिंहरामकृपाल कहार सहित सैकड़ों साथी सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल हुए।