बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल ने लगाया त्रिदिवसीय क्रिएटिव कैंप

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २९ अप्रैल ;अभी तक;  बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल ने त्रिदिवसीय क्रिएटिव कैंप आयोजित किया जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
                                              बड़ेसाथ महिला उपाध्यक्ष पायल जैन ने बताया की स्कूल की छुट्टियां होने को है और बच्चे पुनः मोबाइल की ओर आकर्षित हो रहे है, ऐसे यदि बच्चों को कुछ क्रिएटिव करना सिखाया जाए तो वे कुछ समय के लिए मोबाइल, टीवी आदि से दूर रहेंगे और बच्चो वैचारिक क्षमता में भी वृद्धि होगी। कला एवं सृजनात्मक विकास बच्चो में आत्मविश्वास को बढ़ता है। इसी के तहत बड़े साथ महिला मंडल द्वारा त्रिदिवसिय क्रिएटिव कैंप आयोजित किया गया, जिसमें कला प्रगति समिति प्रमुख क्रिएटिव एक्सपर्ट अंशु श्रीमाल द्वारा चॉकलेट बुके, भगवान की सुंदर आसन व प्रोजेक्ट के लिए फ्रंट पेज बनाना सिखाया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ क्रिएटिव वर्क सीखा, कार्यक्रम के बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रतियोगिता रखी गई ,जिसमे बड़े व छोटे बच्चो को अलग अलग श्रेणी पुरुस्कृत किया गया साथ ही सभी बच्चो को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गये, कार्यक्रम में बच्चो को नाश्ता पैकेट व पुरुस्कार बड़े साथ महिला कोषाध्यक्ष आभा दुग्गड़ द्वारा दिए गए।
कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पा चेलावत, विनीता कीमती, अलका सिपानी ने शोभा बढ़ाई । तीनों दिन कार्यक्रम में अपनी सेवाए दे कर आयोजन को साकार करने वाली सचिव नेहा भंडारी, अमिता मुरडिया, सह सचिव शिखा दुग्गड, अनिता बाफना, सुनीता खाबिया, रंजिता संघवी, प्रियंका जैन, अतीका जैन, आर्ची मुरडिया ,शिल्पा मुरडिया, निधि मुरडिया,मीना पारख़,नीता जैन, अनिता मुरडिया ,अर्पिता जैन सोनू चोरड़िया,नीमा जैन आदि सखियां उपस्थित रही। अंतिम दिन कार्यक्रम का संचालन अनिता बाफना ने किया व आभार अंशु श्रीमाल ने माना।