इनरव्हील क्लब शक्ति मंदसौर का गठन, रत्ना बसेर अध्यक्ष,संगीता जैन सचिव मनोनीत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २९ अप्रैल ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 304 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती बीना शाह की मंदसौर आधिकारिक यात्रा के दौरान इनरव्हील क्लब शक्ति मंदसौर का गठन किया गया। नवीन क्लब के अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रत्ना बसेर एवं सचिव पद हेतु श्रीमती संगीता जैन को मनोनीत किया गया।
                        डिस्ट्रीक चेयरमेन श्रीमती शाह ने नवीन अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनरव्हील क्लब महिलाओं की बेहतरी और समाज के उत्थान के लिए कई वर्षों से कार्य कर रही है। मुझे आशा है कि इनरव्हील क्लब शक्ति महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये समाज में अधिक से अधिक कार्य करेगी।
                      नवीन अध्यक्ष श्रीमती रत्ना बसेर ने बताया कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है। उसे वे पूरी ईमानदारी व लगन के साथ निभाएंगी। समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए नया क्लब इनरव्हील के उद्देश्यों की पूर्ति करेंगी। आपने कहा कि जल्द ही सक्रिय सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई जाएगी।
नवीन क्लब एवं नये पदाधिकारियों को इनरव्हील सदस्यों ने बधाई दी है।