बाघ बिहीन पन्ना को आबाद करने वाले तत्कालीन क्षेत्र संचालक मूर्ती का कर्मचारी संगठनो ने किया स्वागत

दीपक शर्मा

पन्ना २९ मार्च ;अभी तक; पन्ना जिले का टाईगर रिजर्व जब बाघ विहीन हो गया था उद दौरान मध्य प्रदेश सरकार वन विभाग द्वारा पन्ना टाईगर रिजर्व को फिर से आबाद करने के लिए तत्कालीन क्षेत्र संचालक आर श्री निवास मूर्ती को पन्ना टाईगर रिजर्व मे पदस्थ किया गया था, और उन्होने अपनी लगन तथा मेहनत से पन्ना टाईगर रिजर्व को फिर से बाघो से आबाद कर दिया था और यह दुनिया के लिए सफल प्रयोग रहा था। जिसके लिए श्रीनिवास मूर्ती को पन्ना जिले के लिए सम्मान के साथ याद करते है।

अल्प प्रवास पर पन्ना आये तत्कालीन क्षेत्र संचालक श्रीनिवास मूर्ती तथा सेवा निवृत्त प्रधान वन संरक्षक राजेश कुमार का कर्मचारी संगठनो द्वारा टाईगर रिजर्व कार्यालय मे स्वागत किया। इस दौरान अनेक लोग उपस्थित रहे। जिसमे मुख्य रूप से श्रीमति अंजना  तिर्की, उप संचालक मोहित  सूद, सहायक संचालक दिनेश अहिरवार, सहायक संचालक डॉ संजीव गुप्ता, बी पी परोहा, महीप कुमार  रावत, अशोक पांडेय, प्रदीप दिवेदी, संतोष प्रजापति, पंकज शर्मा, राहुल पुरोहित रेंजर, राम सिंह, प्रमोद शुक्ला, कमल मोची,  मोरध्वज सिंह पटेल, अनिल पांडेय, पंकज गुप्ता, संतोष खरे, रियाज खान, राजेश गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, राम भरोसे, दिनेश रैकवार, देवेन्द्र मिश्रा, भूपेंद्र शुक्ला, दीपक सिंह आदि।